बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता सिंह चौहान के पिता स्वर्गीय रामपाल सिंह का पार्थिव शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु स्वेच्छा से दान किया गया। यह प्रेरणादायक एवं भावनात्मक निर्णय पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है तथा समाज के लिए एक महान संदेश बनकर उभरा है। रामपाल सिंह, निवासी- पहासू रोड, शिकारपुर, बुलन्दशहर, का निधन 20 मई 2026 को हुआ। उनके निधन के पश्चात उनके पुत्र अरविंद चौधरी ने अपने पिता के की भावना को साकार रूप देते हुए अत्यंत संवेदनशील एवं प्रेरणादायक निर्णय लेते हुए पार्थिव शरीर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बुलन्दशहर एवं कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, बुलन्दशहर के प्राचार्य को चिकित्सा शिक्षा, अध्ययन एवं शोध कार्य हेतु सौंपा, ताकि उनका जीवन समाप्त होने के बाद भी मानवता की सेवा निरंतर जारी रह सके। मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों एवं शोध कार्यों के लिए यह योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सिद्ध होगा।
![]()
