–गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलंदशहर के गांव साखनी में कुछ दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडो व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया जिसमें युवक गंभीर रूप से लहुलुहान हो गया और दबंग फरार हो गए। पीड़ीत के परिजनों /पिता ने बताया की गांव के कुछ दबंगों ने पुत्र को रास्ते में रोककर उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे बेटे के सर में व शरीर पर गंभीर चोटें आयी है और बताया की हमको शक है की उन दबंगों से हमारी 15 वर्ष पुरानी जमीनी रंजिश चली आ रही है हो सकता है की उन दबंगों ने उसका बदला लिया हो और बताया की इस मारपीट को देखकर आसपास के ग्रामीण दोडकर आये तो वो दबंग धमकी देते हुए फरार हो गए और सूचना पर स्थानीय पुलिस मोके पर पहुंच गयी। पीडित के परिजनों ने कहा कि हम चाहते हैं की पुलिस उन दबंगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करें और हमें सुरक्षा देते हुए न्याय मिले। कोतवाली प्रभारी का कहना है की इस मामले की जांच पड़ताल करायी जा रही है और आरोपीयों की तलाश जारी है और पीड़ीत को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *