बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। मंगलवार को एएसपी नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने थाना सिकंद्राबाद व ककोड़ के अधिकारियों व कर्मचारियों संग बैठक की। इस बैठक में सभी पदाधिकारीयों व कर्मचारियों को कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के दिशा-निर्देश दिए ओर कहा की अर्दली रूम में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई, लंबित प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण तथा जनसुनवाई को प्रभावी बनाने में तेजी लाये ओर आगामी बकरीद त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के भी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरारी बनाये रखनी होगी और इसके अलावा भूमि विवाद संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा चौकी स्तर पर प्रभावी जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इस बैठक के उपरांत  अभिलेखों का निरीक्षण किया और उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा शासन द्वारा संचालित अभियानों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने के लिए कहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *