बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। गतका एसोसिएशन बुलंदशहर द्वारा द्वितीय गतका गोल्ड कप यूपी स्टेट चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस भव्य प्रतियोगिता के आयोजन में हरकेश सिंह राजपूत, जसलीन कौर वालिया, केशव जादौन, मोहित, सोनू, कुलदीप, दीपचंद, हरीश एवं कवि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में यूपी स्टेट कोऑर्डिनेटर दिलीप सिंह, भाजपा नेत्री रंजना सिंह एवं भाजपा नेता तथा लवली इंडस्ट्रीज़ के संस्थापक संजय सैनी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनिकेत बालियान, सुगंधा वालिया, ब्रह्मजीत सिंह, हरिबदत कौर वालिया, यश कुमार, ध्रुव गौतम, अगमजीत सिंह, मयंक गौतम, संजीव गौतम, कार्तिक गुप्ता, अथर्व बालियान, नेहा, विशेष, अनुज एवं हेमंत ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने जनपद एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रेफरी सदस्य राम सिंह, वीर सिंह, दिलीप, गोलू, आशीष एवं राहुल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने बताया कि गतका पंजाब की प्राचीन पारंपरिक मार्शल आर्ट एवं स्वदेशी खेल कला है, जिसका उपयोग आत्मरक्षा, शारीरिक फिटनेस एवं शस्त्र संचालन के अभ्यास हेतु किया जाता है। समाजसेवी अजमेर सिंह वालिया ने कहा कि गतका आज एक मान्यता प्राप्त खेल बन चुका है, जिसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जा रहा है। यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन एवं गतका कला के प्रचार-प्रसार का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *