बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट  सभागार मे आहूत हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आभा आईडी, ई कवच फैमिली प्लानिंग, आरसीएच पोर्टल, चाइल्ड रजिस्ट्रेशन, जननी सुरक्षा योजना, आशा भुगतान, राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण सहित अन्य योजनाओं, कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं, कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति लाई जाए। जिन स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति बहुत कम है वह एक सप्ताह में कार्य योजना बनाकर अपेक्षित प्रगति लाये। आशाओं का भुगतान समय से किया जाना सुनिश्चित करें। आशा, आंगनवाड़ी, सीएचओ को लगाकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूरतमंद को दिलाया जाए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी में मरीजों को देखका उपचारित करें। गर्मी के बढ़ते प्रकोप से आमजन को बचाव के लिए क्या क्या उपाय करने चाहिए उसके लिए भी जागरूकता लाई जाए। जिन केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी करने की व्यवस्था है वह सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित कराते हुए डिलीवरी कराए। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण को भी समय से कराया जाए। सभी एमओआईसी पोषण पुनर्वास केंद्र पर बच्चों को चिन्हित कर भिजवाएं। संबंधित पोर्टल पर सभी सूचनाओ को समय से अपलोड किया जाए। सभी को निर्देशित किया गया कि अगली बैठक से पूर्व जिन कार्यक्रम में प्रगति कम है उनमें सुधार किया जाना सुनिश्चित करें।  यदि इसके बाद भी कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिन पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं उनके शीघ्रता से कार्ड बनवाए जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, सीएमओ डॉ सुनील दोहरे सहित समस्त नोडल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *