–मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
गुलावठी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना गुलावठी क्षेत्र में मधुर इलेक्ट्रॉनिक्स शौरूम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गयी सूचना पर स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंच गयी और आग पर काबू पाने में जुट गयी। शोरुम संचालक ने बताया की हमारे शोरुम टी0वी, फ्रीज,ए0सी, कूलर गद्दे का है जिसमें लगभग एक करोड़ का माल जलकर खाक हो गया है और मेने अपने भाइयों और कर्मचारियों के साथ शोरूम से भागकर बचाई जान ओर बताया की।
इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी तो तीन फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पाने में जुट गयी। उधर पुलिस ने जी0टी रोड पर यातायात डायवर्ट करा दिया।
![]()
