खुर्जा। ।भारत पुष्प। जै़निथ पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के लिए अभिनंदन वॉटर पार्क में एक भव्य शैक्षिक एवं मनोरंजनात्मक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक राहुल राठी एवं मैनेजर नीलम राठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष टूर में विद्यार्थियों ने उत्साह, अनुशासन और उमंग के साथ सहभागिता करते हुए यादगार पल बिताए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना होता है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना, सामाजिक सहभागिता एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है, वहीं उन्हें शिक्षा के साथ मनोरंजन का भी भरपूर अवसर प्राप्त होता है।

इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जबकि उनकी सुरक्षा एवं उचित मार्गदर्शन के लिए लगभग 20 शिक्षक-शिक्षिकाएं भी साथ रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग एवं उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा की उपस्थिति भी रही।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *