खुर्जा। ।भारत पुष्प। जंक्शन पुलिस क्षेत्र के ग्राम कलंदरगढ़ी में अवैध संबंधों के शक के चलते युवक ने पिस्टल से गोली मारकर अपने पिता और पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद ही 112 पर पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली। सीओ खुर्जा शोभित कुमार के अनुसार ग्राम कलंदरगढ़ी निवासी मोबिन सुदेशपुर गांव में दवा की दुकान चलाता था। मोबिन के पिता रियाजुद्दीन और उसकी पत्नी सना के बीच अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर कई बार परिवार में विवाद होता रहता था।

आरोपी मोबिन के अनुसार रविवार को दोनों बाप बेटे के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान मोबिन ने रियाजुद्दीन की लाइसेंसी पिस्टल से ही अपने पिता और अपनी पत्नी सना को गोली मार दी। गोली लगने के साथ दोनों घायल अवस्था में वहीं गिर गए। इसके बाद मोबिन ने खुद ही 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ खुर्जा व कोतवाली प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी मोबिन को हिरासत में लेकर पिस्टल बरामद कर ली गई। जहां रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई थी और सना को घायल अवस्था में अस्पताल के लिए भेजा गया। पुलिस टीम सना को लेकर पहले जटिया अस्पताल पहुंची, जहां से उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस घायल सना को लेकर कैलाश अस्पताल पहुंची जहां उसको भर्ती किया गया। कुछ देर बाद उपचार के दौरान सना ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *