खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में पीली कोठी स्थित संत निवास पर श्री गोपाल संकीर्तन मंडल के भक्तों द्वारा “होली के रंग ,रसिया के संग,” होली मिलन कार्यक्रम में होली के भजनों का आनंद लेते हुए भक्तजन प्रभु नाम की मस्ती में झूम उठे।

कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष दिनेश प्रदीप, सचिव रमेश कुमार बंसल सौरभ बंसल डॉक्टर आरसी वर्मा, राम भरोसे लाल सिंघल, जगदीश चंद्र बैंक वाले, वीरेश मिश्रा ,हरेंद्र शर्मा ,के०के० बंसल ,अरुण बंसल ,अवनीश बंसल ,संजीव कुमार, उदित कुमार, जय भगवान अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
![]()
