–पति उसका दोस्त व प्रेमिका गये जेल

बुलंदशहर ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। ककोड़ में पति के अवैध संबंध में रोडा़ बनी पत्नी को पति द्वारा नहर में धक्का देने के 7 दिन बाद पत्नी का शव बरामद किया गया। बाद में पुलिस ने महिला के पति उसका दोस्त व प्रेमिका को जेल भेज दिया है। आजकल प्रैम प्रंसग के चक्कर में आकर प्रेमी व प्रेमिका अपने धर्म कर्म ओर सात फेरे व सात जन्मों के बंधन का साथ निभाने की कसम खाने वाले रिश्तो को तार-तार कर वो कृत्य कर देते है जो उन दोनों दंपतियों ने कभी सोचा भी नहीं होगा ओर एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं जिसे समाज व कानून कभी माफ नहीं करता ऐसा होता प्रेम प्रसंग का चक्कर। ऐसा ही एक मामला तहसील सिकन्दराबाद देहात के ककोड़ क्षेत्र के गाँव हसनपुर बकसुआ का 29 दिसंबर 24 को सुनने व देखने में आया था। इस गाँव के एक युवक विशाल का प्रेम-प्रसंग का चक्कर गाँव की ही अन्य महिला हेमा से चल रहा था इस मामले की भनक जैसे ही पत्नी हिमांशी को लगी तो पत्नी विरोध करने लगी। पत्नी का विरोध करना पति को अच्छा नहीं लगा ओर पति विशाल ने अपनी पत्नी को अपने रास्ते से हटाने की ठान ली ओर पत्नी को सुनपेंडा की नहर पर ले जाकर धक्का देकर नहर के हवाले कर दिया था। शिकायत पर पुलिस गोताखोरों के माध्यम से उस महिला को तलाश कर रही थी। उसी मामले को लेकर ककोड़ पुलिस ने घटना के 7 दिन बाद विवाहिता हिमांशी की लाश को गोताखोरों व पीएसी पलाटून एंव एसडीआरएफ टीम की सहायता से बरामद कर ली। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की हमारी पुलिस टीम, पीएसी पलाटून व एसडीआरएफ ओर गोताखोरों की सहायता से घटना के 7 दिन बाद सुनपेंडा की नहर से महिला हिमांशी का शव बरामद कर लिया गया है और विशाल व उसके एक दोस्त और प्रेमिका को जेल भेज दिया गया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *