खुर्जा। ।भारत पुष्प। पुराना जीटी रोड स्थित श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर प्रथम श्री चैत्र मास नवरात्रि के मौके पर बुधवार की देर शाम से ही माता रानी के मंदिर से ज्योत लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचने लगे तथा पूरी रात मंदिर प्रांगण वह आसपास में मौजूद रहे गुरुवार की प्रातः बेला में जैसे ही मंदिर के कपाट खुले भक्तों ने माता रानी को प्रणाम करके मंदिर से ज्योत लेनी प्रारंभ कर दी तथा अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए ज्योत लेने आए भक्तों ने बताया कि वह हर नवरात्रि में माता रानी के प्रांगण से जोत लेकर अपने घर जाते हैं तथा उसी जोत से माता रानी की ज्योत प्रज्वलित करते हैं तत्पश्चात गुरुवार को प्रथम नवरात्रि के मौके पर माता रानी की पूजा अर्चना माता शैलपुत्री के रूप में की गई तथा उन्हें श्वेत वस्त्र धारण कराकर गाय के घी का भोग लगाया गया प्रातः काल से ही भक्तों की अपार भीड़ माता रानी के दर्शनों के लिए मंदिर में पहुंचने लगी जहां पूरे श्रद्धा भाव के साथ भक्तों का प्रचार माता रानी को अर्पित किया गया वहीं मंदिर कमेटी के सदस्यों व पुलिस प्रशासन ने पूरी व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए संभाल रखी थी देर शाम तक मंदिर में भक्ति माता रानी के दर्शनों के लिए पहुंचते रहे तथा कतारबद्ध होकर बड़े प्रेम के साथ माता रानी के दर्शन करते रहे मंदिर की व्यवस्थाओं में कमेटी के अनेक सदस्य मौजूद  रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *