खुर्जा। ।भारत पुष्प। Central Board of Secondary Education के निर्देशानुसार कक्षा VI–VIII में स्किल एजुकेशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन जै़निथ पब्लिक स्कूल में किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक राहुल राठी तथा मैनेजर नीलम राठी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तथा संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग तथा उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को NCERT कौशल बोध गतिविधि पुस्तकों के माध्यम से स्किल एजुकेशन को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु प्रशिक्षित करना था। प्रस्तुत कार्यक्रम में अन्य विद्यालयों से भी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित हुए, जिनमें मदर अकैडमी की प्रिंसिपल रीनू सिंह की उपस्थिति विशेष रही।
आज के आधुनिक युग में यह अत्यंत आवश्यक हो गया है कि विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल आधारित शिक्षा, अनुभवात्मक (Experiential Learning) एवं वोकेशनल कोर्सेज़ से भी जोड़ा जाए, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें। कार्यक्रम के दौरान संसाधन व्यक्ति Harvinder Kaur ने अपने 32 वर्षों के शैक्षिक अनुभव के आधार पर शिक्षकों को competency-based education, NEP 2020 एवं समग्र विकास के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वर्तमान में हरविंदर कौर, Sardar Patel Vidyalaya, जी.बी. नगर (नोएडा) में प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत हैं। इसके पश्चात Yudhishthar Singh ने अपने 15 वर्षों के अनुभव के आधार पर स्किल एजुकेशन के व्यावहारिक पहलुओं को सरल तरीके से समझाया तथा कक्षा शिक्षण में इसके प्रयोग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान गतिविधि-आधारित शिक्षण, समूह चर्चा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं सफल रहा।
![]()
