सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। क्षेत्र के एमएस इंटर कॉलेज के पास सड़क का निर्माण चलता हुआ पाया गया तो हमारे संवाददाता को देख आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गये ओर बोले की इस सड़क निर्माण में कम रेशु का माल लगाने का शक है आप खुद जांच परख करके देखो आमजन के शक को मिटाने के लिए उनके आग्रह पर जब हमारे संवाददाता ने देखा तो उस समय मौके पर पाया की मजदूरो द्वारा 9 परात रोडी़, 5 परात बदरपुर/डस्ट, 3 परात सिंमेट डाला जा रहा था जिससे सिद्व होता नजर आया की इस सड़क निर्माण में इस समय डेढ़-एक का माल लगाया जा रहा था।
इंजीनियरों का दावा है की रोडी़ की गिनती मानी नहीं जाती हैं और केवल बदरपुर/डस्ट की गिनती के अनुसार ही सिमेंट लगाया जाता है।
