सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के जैन इंटर कॉलेज का परीक्षाफल घोषित किया गया। जैन इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुधीर सोलंकी ने बताया की जैन इंटर कॉलेज में होम परीक्षाओं का परीक्षाफल घोषित किया गया है जिसमें  विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा मेधावियों को मेडल प्रशस्ति पत्र एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया जो इस प्रकार है – कक्षा 6,7,8 में प्रबंध समिति द्वारा 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र/छात्राओं को नगद 3100 रुपए एवं कक्षा 11 में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को नगद 5100 रुपए देकर सम्मानित किया गया और बताया की कक्षा 6 में कु० आयुषी पुत्री यतेंद्र सैनी, दीपेश पुत्र आनंद कुमार, तानिया मलिक पुत्री राशिद मलिक एवं अरसान पुत्र इमरान ने क्रमशः 92.5, 95, 96 एवं 91% अंक प्राप्त किये व कक्षा 7 में जया पुत्री साबिर दिव्या यादव पुत्री रणजीत यादव स्वती यादव पुत्री मनवीर ने क्रम से 92.8, 92.38 एवं 91.44 प्रतिशत अंक प्राप्त किये ओर कक्षा 8 में सृष्टि उत्तरी शशिकांत एवं अरुण पुत्र राजपाल सिंह ने क्रम से 91.72 एवं 90.83 प्रतिशत प्राप्त किये  प्रबंध समिति द्वारा उपरोक्त सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल, प्रतीक चिन्ह एवं नगद 3100 रुपए देकर सम्मानित किया। कक्षा 11 में कु० गरिमा पुत्री श्री रमेश कुमार सिंह ने 90% अंक प्राप्त किये। प्रबंध समिति द्वारा कु० गरिमा को मेडल, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं नगद 5100 रुपए देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष  जिनेंद्र कुमार जैन, प्रबंधक  सुनील कुमार जैन, उपाध्यक्ष राजीव जैन, समिति के सदस्य राजेंद्र जैन, प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंधक अजय जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जैन, समस्त स्टाफ, छात्र/छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *