खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर स्थित विद्यालय एवीएम पब्लिक स्कूल में कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। Class 1st & 2nd से गरिमा प्रथम, चारु द्वितीय व दिव्यांश तृतीय स्थान पर रहे। Class 3rd & 4th से नंदिनी प्रथम, नव्या द्वितीय व विधि तृतीय स्थान पर रहीं। Class 5th & 6th से पलक प्रथम, तन्वी सिंह द्वितीय व इशू चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। Class 7th & 8th से प्रिंस गुप्ता प्रथम, अनमोल द्वितीय और अंशी चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक गजेन्द्र सिंह व प्रतियोगिता इंचार्ज पायल शर्मा ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया वहीं अन्य सभी बच्चों को कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
![]()
